Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सभी घरों तक पेयजल पहुंचाना सरकार का लक्ष्य- मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
Bermo : बोकारो जिले के नावाडीह प्रखंड अंतर्गत पेंक में 27 फरवरी को जल जीवन मिशन के तहत चिरूडीह संयुक्त ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का उद्घाटन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री मिथिलेश  ठाकुर और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे. वहीं दोनों मंत्रियों ने पेंक गोनियोटो संयुक्त ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया. इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि जीवन के लिए हवा के बाद पेयजल की जरूरत है. वह दिन अब दूर नहीं जब राज्य के सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा. चिरूडीह संयुक्त ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के शुरू होने के बाद पंचायत के हर घरों में पानी सप्लाई होगी. वर्ष 2024 तक 51 लाख घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है. इस दिशा में कार्य योजना तैयार कर तेजी से कार्य किया जा रहा है. इस अवसर पर जगरनाथ महतो ने कहा कि चुनाव के समय जो वादा किया उसे पूरा करने आया हूं. जिस योजना का शिलान्यास किया उसका उद्घाटन कर रहा हूं. पंचायत क्षेत्र के सभी घरों में शुद्ध पेयजल मिलेगा. हेमंत सरकार समस्याओं के समाधान करने वाली सरकार है. चिरूडीह संयुक्त ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना में कुल 14.32 करोड़ राशि खर्च हुई है. इस योजना के शुरू होने से चार पंचायतों चिरूडीह, परसबनी, भालामारा, सहरिया के ग्रामीण लाभान्वित होंगे. वहीं दोनों मंत्रियों ने पेंक गोनियोटो संयुक्त ग्रामीण पाईप जलापूर्ति योजना का शिलान्यास संयुक्त रूप से किया. दोनों योजनाएं वर्ष 2024 में पूर्ण होगी. मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्ति श्री, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, मुख्य अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, दुमका, अधीक्षक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग धनबाद, कार्यपालक अभियंता तेनुघाट रामप्रवेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी नावाडीह संजय शांडिल्य, नावाडीह अंचल अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=255924&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो में पुण्यतिथि पर याद किए गए चंद्रशेखर आजाद [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही