Search

 
 
 

बेरमो : कथारा क्षेत्र में ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान का भव्य आयोजन

 
हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई प्रभात फेरी
Bermo : सीसीएल, कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत `मेरी माटी, मेरा देश` अभियान के तहत अपने कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को "पंच प्रण` की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे. मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि `मेरी माटी, मेरा देश` अभियान देश की स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा की याद में भारत की मिट्टी व वीरता का एकीकृत उत्सव है. अपनी भूमि से जुड़कर और अपने नायकों का सम्मान करके व राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ ही हम अपने विरासत की रक्षा कर सकते हैं. इसी कड़ी में सीसीएल, कथारा क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी चन्दन कुमार ने राजेंद्र हाई स्कूल, जरंगडीह में सभी छात्र- छात्राओं को "पंच प्रण शपथ" दिलाई. मौके पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=730210&action=edit">यह

भी पढ़ें: अपडेट: बोकारो : चास में 11 हजार वोल्ट के तार से सटकर ऑटो सवार युवक की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही