Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कांवरियों का जत्था बाबाधाम रवाना, 40 वर्ष से कर रहे जलार्पण

Advertisement
Advertisement

आईईएल शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों ने दी विदायी

Bermo : गोमिया कांवरिया संघ आईइएल का जत्था 20 अगस्त को बाबाधाम के लिए रवाना हुआ. रवानगी से पहले सभी ने गोमिया के आईईएल स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें विदायी दी. यह जत्था पिछले 40 वर्षों से हर साल बाबाधाम पहुंचकर जलार्पण करता है. जत्थे में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हैं. सदस्यों ने बताया कि वे लोग रविवार को यहां से रवाना होते हैं और सोमवार को सुलतानगंज से  पवित्र जल उठाकर बाबाधाम के लिए निकल पड़ते हैं. जत्थे के सबसे पुराने कांवरिया पंकज पांडेय ने बताया कि भोले बाबा की कृपा से वह हर साल सावन में देवघर पहुंचकर बाबा का जलाभिषेक करते हैं. आईईएल शिव मंदिर परिसर में अजय सिंह ने बाबा बोले का भजन प्रस्तुत कर कांवरियों का हौसला बढाया. इसके बाद सभी सुलतानगंज के लिए निकल पडे़ जत्थे में संजय साहू, जीतू पांडेय, शशिकांत सिंह, पंकज गुप्ता, विनोद साहा, उपेन्द्र गुप्ता, प्रदीप पप्पू,  राजेश प्रसाद, अभिषेक शर्मा, आदर्श हैप्पी, विशाल सिंह, मनोज शर्मा, बिनोद यादव, किस्टो साव, मंयक पांडेय, कमलकांत झा, श्याम शर्मा, खतरी बम, जलेश्वर कारू राम, वरुण सिंह आदि शामिल हैं. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-mafia-arrived-to-lay-siege-to-the-disputed-land-broke-the-bike-of-the-chiefs-husband/">

गिरिडीह : विवादित जमीन की घेराबंदी करने पहुंचा माफिया, मुखिया पति की बाइक तोड़ी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही