Search

 
 
 

बेरमो : छात्रा के साथ गलत हरकत करने के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

 
Bermo :  बेरमो थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय छात्रा के साथ गलत हरकत करने पर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. घटना फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के रामनगर स्थित एक निजी विद्यालय की है. पीड़िता की मां की शिकायत पर बेरमो महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया. घटना के संबंध में छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार की सुबह उसकी बेटी स्कूल गई हुई थी, तब प्रधानाचार्य ने उसे गोद में बैठाकर गलत हरकत करना शुरू किया. छुट्टी के बाद बच्ची जब घर पहुंची तब इसकी जानकारी दी. इस संबंध में प्रधानाचार्य कामख्या नारायण सिंह का कहना कि जब वे स्कूल के बरामदे में बैठे थे, तब बच्ची खुद आकर उसकी गोद में बैठ गई थी. इस दौरान उन्होंने कोई गलत हरकत नहीं किया. महिला थाना प्रभारी गुलाब किस्पोट्टा ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें–13">https://lagatar.in/on-october-13-the-governor-will-give-certificates-to-165-tribal-youths/">13

अक्टूबर को राज्यपाल देंगे 165 जनजातीय युवाओं को प्रमाण पत्र [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही