Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने के अभियान में जुटें मुखिया- बीडीओ

Advertisement
Advertisement

तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक में किया आह्वान  

Bermo : बेरमो प्रखंड की बीडीओ मधु कुमारी ने 18 जुलाई को प्रखंड स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समन्वय समिति के साथ बैठक. प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में कोटपा 2003 की विभिन्न धाराओं का अनुपालन कराने व तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा हुई. बीडीओ ने प्रखंड की सभी पंचायतों के मुखिया व पंचायत सदस्यों को अपनी-अपनी पंचायत को तंबाकू मुक्त करने के अभियान में जुटने की अपील की. कहा कि इस बात की जांच करें कि आपकी पंचायत में आने वाले विद्यालयों में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान की गाइडलाइन का अनुपालन हो रहा है या नहीं. यदि नहीं हो रहा है, तो अनुपालन सुनिश्चित करायें. मौके पर सीडस संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक रिम्पल झा ने कोटपा कानून की जानकारी दी. इससे पूर्व जिला परामर्शी मो. असलम पदाधिकारियों व सदस्यों को नियमों की जानकारी दी. साथ ही बीडीओ से प्रखण्ड स्तरीय छापामारी दस्ता को सक्रिय करने का अनुरोध किया. बैठक में सभी मुखिया, पंचायत सचिव, समन्वय समिति के सदस्य व कार्यालय कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-mistry-filed-a-harijan-act-case-against-the-contractor/">गोड्डा

: मिस्त्री ने ठेकेदार पर दर्ज कराया हरिजन एक्ट का मामला [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही