Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आदिवासी गांव टुटीझरना पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की बच्चों की जांच

Bermo : गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एक टीम सोमवार 22 मई को आदिवासी गांव टुटीझरना पहुंची और बीमार बच्चों व ग्रामीणों की जांच की. टीम का नेतृत्व कर रही सीएचओ बसंती टुडू ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों को फुंसी जैसे चकते उभर आये हैं. सभी बीमार लोगों को साफ सफाई पर ध्यान देने और शारीरिक दूरी बनाकर रखने की नसीहत दी गई है. [caption id="attachment_645314" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/TEAM-JAANCH-2-300x300.jpg"

alt="" width="300" height="300" /> बच्चों की जांच करते चिकित्सक़[/caption] बता दें कि गोमिया प्रखण्ड के तिलैया पंचायत अंतर्गत टुटीझरना गांव में कई बच्चे और बड़े अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं. इस खबर को अपने लगातार डॉट इन में प्रमुखता से प्रकाशित किया था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के निर्देश पर टीम भेजकर पीड़ित बच्चों व ग्रामीणों की जांच कर इलाज़ किया. इस गांव में सभी आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं.

                      इन बच्चों का हुआ इलाज़

पूजा कुमारी 9 वर्ष, मनीषा कुमारी 10 वर्ष,, मधु कुमारी ढाई वर्ष, शंकर कुमार, दीपक सोरेन, रेखा कुमारी 10 वर्ष, अर्जून सोरेन 32 वर्ष, रामकुमार सहित अन्य का इलाज किया गया. [caption id="attachment_645302" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/TEAM-JAANCH-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> बच्चों की जांच करते चिकित्सक[/caption]

                       जांच टीम में ये थे शामिल

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम टूटी झरना गांव पहुंची थी. सीएचओ बसंती टुडू के नेतृत्व में नरेंद्र कुमार करमाली, एएनएम संगीता कुमारी, एमपीडब्ल्यू नंदलाल महतो, डब्ल्यू एच ओ मुकेश कुमार ठाकुर, कृष्ण कुमार, सेविका निशा एक्का टीम में शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-support-sought-from-bermo-mla-against-60-40-planning-policy/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : बेरमो विधायक से 60-40 नियोजन नीति के खिलाफ मांगा समर्थन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही