Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने खिलाएंगे डीईसी और अल्बेंडाजोल की दवा : बीडीओ

Bermo : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में फाइलेरिया से बचाव के लिए फाइलेरिया मुक्ति अभियान का उद्घाटन गोमिया बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने इस संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए डीईसी और अल्बेंडाजोल दवाई की खुराक ली. बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 25 फरवरी तक चलेगा. सभी लोगों को दवाई की खुराक लेनी है. अभियान में शामिल प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने लोगों को दवाई खिलाएंगे, ताकि इस गंभीर बीमारी का पूर्णतः उन्मूलन हो सके. सीओ संदीप अनुराग टोपनो ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, संक्रमित मच्छर स्वस्थ व्यक्ति को काटकर संक्रमित कर देता है. जिसका असर बाद में होता है. इसलिए सभी लोगों को दवा लेनी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ केंद्र गोमिया के अंतर्गत 297 बूथ हैं. सभी बूथों में फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत दवाई की खुराक खिलाई जायेगी. 11 से 25 फरवरी तक सेवा प्रदाता घर-घर जाकर लोगों को दवाई खिलाएंगे. इस अवसर पर डॉ.रंजन, डॉ.पूनम, मुखिया बलराम रजक, मुखिया सपना कुमारी, एमटीएस मनोज सोरेन, बीपीएम प्रमोद कुमार, दिनेश राम, गौतम कुमार, बहालेन मानकी, कुमकुम, लक्ष्मी नारायण मजूमदार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-dead-body-of-youth-found-in-railway-siding-villagers-shut-down-outsourcing-site/">यह

भी पढ़ें : बेरमो: रेलवे साइडिंग में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने आउटसोर्सिंग साइट को किया बंद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही