Bermo: गोमिया पुलिस ने वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर 17 मई को गोमिया, स्वांग, साड़म आदि क्षेत्रों में बाइक चालकों के हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान कई चालकों के हेलमेट नहीं पहनने पर उसके बाइक के नंबर की स्क्रीनिंग करके जिला परिवहन विभाग को भेज दिया गया. वहीं कई चालकों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया. थाना के अनि अनुज प्रसाद ने बताया कि आए दिन सड़क दुर्घटना हो रही है. हेलमेट नहीं पहनने के कारण कई बाइक सवार की जान चली जा रही है. हेलमेट पहनने से किसी भी प्रकार की एक्सीडेंट पर चालक का बचाव होता है. हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों को परिवहन विभाग से निर्धारित फाइन किया जाएगा. गोमिया पुलिस निरंतर हेलमेट चेकिंग अभियान चलाएगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=640256&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : हर शाम गोमिया मोड़ पर लग जाता है जाम, राहगीर रहते हैं परेशान [wpse_comments_template]
भी पढ़ें:बेरमो : हर शाम गोमिया मोड़ पर लग जाता है जाम, राहगीर रहते हैं परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment