Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : भक्ति जागरण में हेमंत दुबे ने श्रद्धालुओं को रातभर झुमाया

Advertisement
Advertisement

साड़म में गणेश महोत्सव का चल रहा सात दिवसीय कार्यक्रम Bermo : गोमिया के साड़म में सात दिवसीय गणेश महोत्सव के अवसर पर 24 सितंबर की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया. इस मौके पर प्रसिद्ध गायक हेमंत दुबे ने हिन्दी, खोरठा व बंगला भाषा में भक्ति गीतों गाकर रातभर श्रद्धालुओं को झुमाए रखा. पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया. इसके बाद चिर परिचित अंदाज में हेमंत दुबे ने भक्ति गीतों की गंगोत्री बहा दी. उन्होंने सर्वप्रथम ‘गणपति आयो बाबा रिद्धि सिद्धि लायो‘ गीत से शुरूआत कर समां बांधा.

हेमंत दुबे ने दी शराब से दूर रहने की सीख

[caption id="attachment_767475" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/Thakur-2222-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> भजन सुनाते हेमंत दुबे[/caption]

कार्यक्रम के बीच हेमंत दुबे ने शराब से दूर रहने की सीख दी. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति श्री ठाकुर गणिपति के दरवार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया. कार्यक्रम में साड़म होसिर मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारी धनजंय रविदास, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल, शेखर प्रजापति, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, मोहन मुरारी चौधरी, मनबोध कुमार डे, पंकज जैन, किरण प्रसाद, रंजीत प्रसाद, नवीन कुमार, सरोज कुमार ने श्री ठाकुर को माला पहनाकर और शॉल ओढाकर सम्मानित किया. मौके पर उन्हें गणिपति का एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया.

यह">https://lagatar.in/bermo-gomia-youth-murdered-by-robbers-in-mumbai/">यह

भी पढ़ें: बेरमोः गोमिया के युवक की मुबंई में लुटेरों ने कर दी हत्या

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही