Search

बेरमो : हेमंत सरकार ने अनुसूचित जनजाति को छलने व ठगने का किया काम : सुदेश महतो

Bermo : बेरमो के करगली गेट स्थित आजसू कार्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का जिलास्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए और हेमंत सरकार पर एक के बाद एक कई तीखे हमले किये. सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने अनुसूचित जनजाति को छलने व ठगने का काम किया है. झारखंड सरकार झूठ और लूट की बुनियाद पर खड़ी है. झूठे वादे और सपने दिखाकर जनादेश तो लिया, लेकिन सत्ता मिलते ही झारखंडियों के साथ विश्वासघात कर दिया. आलम ये है कि युवा, महिलाएं, अनुबंधकर्मी अपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरते हैं, तो सरकार उन पर लाठियां बरसाती है. [caption id="attachment_621498" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/AJSU-PUBLIC-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> सम्मेलन में जुटी आजसू कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की भीड़[/caption] गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि जब से झारखंड में झामुमो गठबंधन की सरकार बनी है, साथ ही हेमंत सोरेन इनके मुखिया बने हैं तब से झारखंड में लूट व भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर देखा जा रहा है. किसी भी कार्यालय में बगैर चढ़ावा का कोई काम नहीं होता है. कार्यक्रम को गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो, पार्टी प्रवक्ता देवशरण भगत, पूर्व विधायक उमाकांत रजक, बेरमो विधानसभा प्रभारी काशीनाथ सिंह, अनूप मुर्मू, राजकुमार मरांडी ने संबोधित किया. धन्यवाद ज्ञापन नवीन महतो ने किया. इस अवसर पर यशोदा देवी, बबीता देवी, सचिन महतो, संतोष महतो, टिकैत महतो, दीपक महतो, महेंद्र चौधरी सुरेश महतो महेश देशमुख ,विरू हरी ,विनोद महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/elephant-separated-from-the-herd-in-rangamati-village-created-ruckus/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : श्राद्ध कर्म के लिए रखे अनाज को हाथी ने किया तहस नहस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp