Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आर्डियर अस्पताल में उच्च कोटि की जांच मशीन का हुआ उद्घाटन

Bermo : आर्डियर अस्पताल (आइइएल) गोमिया में सोमवार 12 जून को फूली ऑटोमैटिक क्लीनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर और मिनी विडास एमूनाइसी जांच मशीन का उद्घाटन किया गया. इस उच्च तकनीक के मशीन का उद्घाटन ओरिका इंडिया कंपनी के नैतिकता एवं अनुपालन के प्रमुख पॉल ब्रियन्त (ऑस्ट्रेलिया) ने किया. उद्घाटन के अवसर पर ओरिका गोमिया के जीएम अभिषेक विश्वास और आर्डियर अस्पताल के सीएमओ डॉ.प्रशांत पात्रा मौजूद थे. डॉ.प्रशांत पात्रा ने बताया कि इस इलाके के लिए यह बहुत ही उपयोगी मशीन है. अब इस अस्पताल में किडनी, लिवर, शुगर, थाइराइड सहित अन्य बीमारी की जांच होगी. इन सभी बीमारियों के लिए लोगों को बाहर जाना पड़ता था और समय के साथ धन का भी व्यय होता था. इस तरह की मशीन बोकारो और रांची जैसे शहरों में ही है. लेकिन यह सुविधा आर्डियर अस्पताल आइइएल गोमिया में होगी. इस संबंध में ओरिका गोमिया के जीएम अभिषेक विश्वास ने कहा कि कंपनी इस इलाके में विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुविधा मुहैया करा रही है. गोमिया व आसपास के लोगों के लिए यह सुविधा मील का पत्थर साबित होगी. इस अस्पताल में पहले से कई रोगों के जांच के लिए बेहतर लैब मौजूद है. लेकिन अब इस अस्पताल में एक नई उच्च तकनीक लैब शामिल हो गया है. उन्होंने बताया कि ऑटोमैटिक क्लीनिकल केमिस्ट्री एनालाइजर जांच मशीन उच्च तकनीक से बनी हुई है. एक घंटे में 360 जांच रिपोर्ट देने की क्षमता है. जर्मनी और भारत के कोलैबोरेशन से बनी इस मशीन की खासियत यह होगी कि अर्जेंट मरीजों के लिए दस मिनट में जांच रिपोर्ट आ जायेगी और उसका इलाज तुरंत शुरू किया जा सकता है. इस उपकरण में सीरम, प्लाज्मा, मूत्र और शरीर के अन्य तरल पदार्थों के नमूनों की जांच होगी. इस उद्घाटन समारोह में डॉ रमेश रजक, डॉ नवलकिशोर रंजन, हेल्थ केयर अधिकारी वंदिता प्रधान, अस्पताल के प्रशासनिक पदाधिकारी आशीर्वाद कुमार, एचआर प्रबंधक रोशन सिन्हा, रागिब बेलाल साबरी, अरिन्दम दास गुप्ता, मुकेश झा, सूर्य कुमार सिंह, संतोष सिंदे, सगुत भास्कर, उत्तम राणा, संदीप कुमार व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-power-cut-problem-may-increase-due-to-road-widening-work/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सड़क चौड़ीकरण कार्य के कारण बढ़ सकती है बिजली कटौती की समस्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही