Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए हिंदू पक्ष ने 13 सदस्यीय समिति गठित की

Advertisement
Advertisement
Bermo : कांग्रेस के वरीय नेता गिरजा शंकर पांडे के ढोरी स्थित आवासीय कार्यालय में सर्वदल सदस्यों की बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक की अध्यक्षता गिरजा शंकर पांडे ने की. बुधवार को बेरमो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी थी. जिसमें बेरमो में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए निर्णय लिया गया था कि हिंदू एवं मुस्लिम पक्ष दोनों अपने अपने समाज की एक - एक समिति बनाएंगे. जो अपने समाज से हो रही गलत गतिविधियों को रोकने के साथ बेरमो पुलिस के साथ सामंजस्य बनाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे. इसे भी पढ़े-बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-dozens-of-youth-join-congress-mla-welcomes/">बेरमो:

दर्जनों युवा कांग्रेस में हुए शामिल, विधायक ने किया स्वागत इसी के संदर्भ में हिंदू समाज की यह बैठक रखी गयी थी. जिसमें सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय समिति गठित की गयी. मौके पर महेंद्र विश्वकर्मा, अशोक अग्रवाल, मधुसूदन सिंह, जगरनाथ राम, भाई प्रमोद सिंह, मदन महतो, महेंद्र चौधरी, जवाहरलाल यादव, कैलाश ठाकुर, आर उनेश, कृष्ण चांडक, योगेश तिवारी, गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, संतोष कुमार सिंह मौजूद थे.13 सदस्यीय समिति में गिरिजा शंकर पांडेय, महेंद्र विश्वकर्मा,अशोक अग्रवाल, मधुसूदन सिंह,जगरनाथ राम,भाई प्रमोद सिंह, मदन महतो, महेंद्र चौधरी, जवाहरलाल यादव,कैलाश ठाकुर, आर उनेश, कृष्ण चांडक,योगेश तिवारी शामिल हैं.     [wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही