Search

 
 
 

बेरमो : स्कूलों में छुट्टी और आंगनबाड़ी केन्द्रों में ठिठुर रहे नौनिहाल

 
अनंत कुमार Bermo : शीतलहरी को देखते हुए सरकार ने स्कूली बच्चों को छुट्टी दे दी है. लेकिन विडंबना है कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को छुट्टी नहीं दी गई है. लिहाजा बच्चे हाड़ कपा देने वाली ठंड के बीच आंगनबाड़ी केंद्र में दुबक कर बैठने को विवश हैं. [caption id="attachment_517562" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/ANGANBADI-BHOJAN-300x171.jpg"

alt="" width="300" height="171" /> बच्चों को पोषाहार परोसती सेविका[/caption] शिक्षा विभाग ने शीतलहरी को देखते हुए तत्काल कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की, जिनकी उम्र औसतन 6 वर्ष से ऊपर की होती है, को छुट्टी दे दी है. लेकिन महिला एवं बाल विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे जो 6 वर्ष से कम के होते हैं, उनके लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है. लगातार मीडिया ने गोमिया प्रखंड के गोमिया मोदी टोला, साड़म, तुलबुल, होसिर और हज़ारी के आंगनबाड़ी केन्द्रों का जायजा लिया. सभी केंद्र में बच्चे ठंड के कारण बच्चे दुबके हुए थे.

                    क्या कहा सीडीपीओ ने

गोमिया प्रखंड के बाल विकास पदाधिकारी अलका रानी ने बताया कि विभाग से कोई आदेश नहीं मिला है, इसलिए पूर्व की भांति आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन जारी है.

      डीसी के आदेश में आंगनबाड़ी का जिक्र नहीं

बोकारो उपायुक्त ने आदेश जारी कर सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में वर्ग एक से पांच तक के बच्चों का शैक्षणिक कार्य 8 जनवरी तक बंद रखने का निर्देश दिया है. कक्षाएं 9 जनवरी से दोबारा सामान्य रूप से संचालित होंगीं. जारी आदेश में आम जनता से भी जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने, ऊनी कपड़े पहनने की पील की गई है. लेकिन आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए किसी तरह की कोई अपील नहीं की गई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-farmers-not-reaching-paddy-purchase-center-3513-07-quintals-of-paddy-purchased-in-20-days/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : धान क्रय केन्द्र पर नहीं पहुंच रहे किसान, 20 दिनों में 3513.07 क्विंटल धान की हुई खरीदी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही