Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से होमगार्ड जवान की मौत

Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र में जारंगडीह के गंगोत्री कॉलोनी के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 27 अप्रैल की अहले सुबह एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई. मृतक जवान विनय राय (50) सीसीएल संचालित कौशल विकास में तैनात था. 27 अप्रैल की सुबह रात्रि ड्यूटी पूरा कर कथारा स्थित अपने बैरक लौट रहा था. इसी दरम्यान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ठोकर मारने के बाद वाहन फरार हो गया. कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक अन्य होमगार्ड जवान ने सड़क किनारे पड़ा विनय राय को देखा. उन्होंने तुरंत यह सूचना मृतक के परिजनों को दी. मृतक गिरिडीह जिले के बिरनी का रहने वाला था. जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी रीना देवी, पुत्र राहुल राय समेत परिवार के अन्य सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे. होमगार्ड के जवान और सीसीएल में कार्यरत यूनियन के नेताओं ने मृतक परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है. इसके लिए सीसीएल प्रबंधन के साथ वार्ता जारी है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618853&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पुलिस ने मंदिरों में चोरी की घटनाओं का किया उद्भेदन, चार गिरफ़्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही