Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : शिक्षा के लिए सेवा देने वाले पूर्व सीसीएल अधिकारी को किया सम्मानित

Bermo : फुसरो स्थित कायाकल्प पब्लिक स्कूल मकोली में मुफ्त सेवा देने वाले सीसीएल के पूर्व अधिकारी को सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक ने अभिनंदन पत्र देते हुए सम्मानित किया. बता दें कि इस स्कूल में सीसीएल के सेवानिवृत्त अधिकारी योगेश श्रीवास्तव बच्चों को स्तरीय शिक्षा व उनके सर्वांगीण विकास के लिए निशुल्क सेवा दे रहे हैं. ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने योगेश श्रीवास्तव को सम्मानित करते हुए कहा कि सीसीएल से 2019 में ही सेवानिवृत्त होने के बाद स्कूल के बच्चों के प्रति जो स्नेह और शिक्षा के प्रति निरंतर लगाव रखा, यह सराहनीय कार्य है. बता दें कि अप्रैल, 2019 में कायाकल्प पब्लिक स्कूल की शुरुआत हुई. उसी समय योगेश श्रीवास्तव उप प्रबन्धक (कार्मिक) के पद से सेवानिवृत्त हुए. लेकिन सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे यहीं रहे और पूरे मनोयोग से स्कूल व बच्चों को शिक्षित करने के लिए अपनी सेवाएं देते रहे. ये सभी बच्चे बीपीएल परिवार से आते हैं. अब ये बच्चे डीएवी पब्लिक स्कूल, ढोरी में आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे. लेकिन योगेश श्रीवास्तव अब यहां से अपने घर जा रहे हैं. इसलिए उनके इस सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर स्टाफ अधिकारी (कार्मिक) प्रतुल कुमार, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, आशीष अंचल, प्रशान्त कुमार आदि उपस्थित रहे. यह">https://lagatar.in/kasmar-the-participants-showed-their-strength-in-the-claw-fighting-competition/">यह

भी पढ़ें : कसमार : पंजा लड़ाई प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही