Search

 
 
 

बेरमो : ससबेड़ा में घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति हुई खाक

 
Bermo : आईइएल थाना क्षेत्र के ससबेड़ा पश्चिमी पंचायत निवासी राम यादव के घर में बुधवार को आग लग गई. आग की चपेट में आने से पलंग, अलमीरा, लैपटॉप, पंखा, अलमीरा में रखे नकद रुपए सहित लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई. घटना के समय भाड़ेदार ड्यूटी पर गई थी और उसकी सास छत पर धूप सेंक रही थी. घर के बगल के लोगों ने जब धुआं निकलते देखा तब अग्निशमन विभाग को फोन कर घटना की जानकारी दी. फयर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया. ज्ञात हो कि भुक्तभोगी चंचल कुमारी बैंक ऑफ इंडिया गोमिया ब्रांच में काम करती हैं, जबकि उनके पति राकेश रंजन बाहर काम करते हैं. चंचल कुमारी ने बताया कि बच्चे को स्कूल छोड़ने के बाद वह ऑफिस चली गईं. घर में सास अकेली थीं. स्नान-पूजा के बाद वह छत पर धूप में बैठ थीं, तभी घर में आग लग गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-coal-workers-are-determined-then-the-lights-of-delhi-will-go-off-tapan-sen/">धनबाद

: कोयला मजदूर ठान लें तो दिल्ली की बत्ती बुझ जाएगी- तपन सेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही