Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ईद पर गले मिले, दिल मिला, और चला मिठी सेवइयों की दावतों का सिलसिला

Bermo : बेरमो कोयलांचल में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर मनाई गई. बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय, पूर्व विधायक माधव लाल सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी इस त्योहार में शरीक होकर भाईचारे का संदेश दिया. बेरमो कोयलांचल के सभी मस्जिदों व ईदगाहों में ईद-उल-फितर की दो रकअत नमाज स्थानीय इमामों ने पढ़ाई. इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. [caption id="attachment_616452" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/BERMO-NAMAZ-300x132.jpg"

alt="" width="300" height="132" /> फुसरो के ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते लोग[/caption] फुसरो के करगली फुटबॉल मैदान, जरीडीह बाजार, सुभाषनगर, अमलो, अंगवाली, चलकरी बस्ती, खेतको बस्ती, असनापानी, झिरकी, कथारा, बोकारो थर्मल, स्वांग, गोमिया, साड़म, होसिर, जारंगडीह, संडेबाजार, गांधीनगर, कुरपनिया, नावाडीह, ऊपरघाट, सुरही, चंद्रपुरा, दुग्दा आदि इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में ईद की नमाज के बाद मस्जिदों में सामूहिक रूप से अपने शहर व मुल्क की तरक्की के लिये दुआएं मांगी और लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. [caption id="attachment_616453" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/MADHAV-LAL-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> लोगों के साथ ईद मनाते पूर्व विधायक माधवलाल सिंह[/caption] ईद की नमाज के बाद लच्छे-सेवइयों के साथ ही छोला-दहीबड़ा, पुलाव, बिरयानी की दावतों का दौर चला. ईद को लेकर बच्चों का उत्साह देखने लायक था. सुबह से नये लिवास में सज धज कर बच्चे चहलकदमी करते दिखे. इधर विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा. सभी मस्जिदों व ईदगाहों के आसपास प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस के जवान और अधिकारी भी मौजूद रहे लोगों को ईद की बधाई देने वालों में बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, वरिष्ठ नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, समाजसेवी डॉ.उषा सिंह व डॉ शकुंतला कुमार, युवा व्यवसायी संघ के आर उनेश, वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और भरत वर्मा, पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद रियाज अंसारी, समाजसेवी जावेद खान, मोहम्मद मंजूर हुसैन उर्फ जिया, मोहम्मद इलियास हुसैन मोहम्मद सलीम जावेद उर्फ मोती, मोहम्मद नसीम खान, पप्पू खान आदि शामिल है. यह">https://lagatar.in/bermo-pits-student-got-selected-in-ntpc-principal-congratulated/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : पिट्स के छात्र का एनटीपीसी में हुआ सेलेक्शन, प्राचार्य ने दी बधाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही