Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बेरमो 6 दिसंबर तक जिला नहीं बना तो ज़ोरदार आंदोलन : विधायक

Advertisement
Advertisement
जिला बनाने की मांग को लेकर गोमिया में किया गया विशाल धरना प्रदर्शन
Bermo : बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार 4 जुलाई को बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से गोमिया प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय विशाल धरना व प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में गोमिया प्रखंड के 36 पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दल के नेता और बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिला व पुरूष पहुंचे थे. इससे पहले गोमिया बैंक मोड़ से जुलूस निकाला गया. धरना में बचौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष सुनीता देवी व विशिष्ट अतिथि गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो और जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज शामिल थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोमिया प्रमुख प्रमिला चौड़े और संचालन समिति के संयोजक संतोष नायक और सह संयोजक कुलदीप प्रजापति ने किया. [caption id="attachment_688506" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/JILA-BANAO-RAILLY-300x169.jpg"

alt="" width="300" height="169" /> जुलूस में शामिल 32 पंचायतों के ग्रामीण[/caption] कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिप अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि बेरमो जिला बनने के सभी अहर्ताओं को पूरा करता है, लेकिन सरकार बेरमो को जिला बनाने के प्रस्ताव की अनदेखी कर रही है. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में कई बार इस मुद्दे को उठाया, लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन ही देती रही. झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में फइर से इस मुद्दे को उठाया जाएगा. कहा कि आगामी 6 दिसम्बर तक जिला नहीं बना तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. मौके पर कसमार जिप सदस्य नियोक्ति डे, तेनुघाट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, भाजपा बोकारो जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चितरंजन साव, अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो, मुखिया शांति देवी, बंटी उरांव, अंशु कुमारी, बलराम रजक, तरामनी देवी, ममता देवी, सावित्री देवी, पार्वती देवी, तेजलाल महतो, राजकिशोर, विनोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि फूलचंद केवट, पंसस निमाय सिंह, जनक यादव, सीपीआई नेता इफ्तेखार महमूद, भाजपा के देवनारायण प्रजापति, गंदौरी राम, चंदना दे, आजसू के बबलू तिवारी, राजकुमार यादव, रोहित यादव, सोसलिस्ट नेता मृणाल कांति दे सहित दर्जनों गणमान्य लोग मैजूद थे. कार्यक्रम स्थल पर ही गोमिया बीडीओ कपिल कुमार को जिला बनाने संबंधी स्मार पत्र सौंपा गया. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-demonstration-of-pensioner-employees-regarding-pension-payment-in-dvc/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : डीवीसी में पेंशन भुगतान को लेकर पेंसनर कर्मचारियों का प्रर्दशन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही