Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आईआईएम अहमदाबाद की छात्रा को अच्छी कंपनी में मिली प्लेसमेंट, जीएम ने किया सम्मानित

Bermo : बेरमो कोयलांचल के मजदूर नेता सह झारखंड आंदोलनकारी बेनीलाल महतो की सुपुत्री साक्षी महतो को अच्छी कंपनी में प्लेसमेंट मिलने पर 24 अप्रैल को ऑफीसर्स क्लब करगली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. साक्षी आईआईएम अहमदाबाद से पढ़ाई-लिखाई की है. समारोह में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के जीएम एमके राव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मौके पर जीएम ने कहा कि साक्षी महतो ने शिक्षा के क्षेत्र में ऊंची मुकाम हासिल की है. साक्षी की उपलब्धि से प्रेरणा लेकर यहां के छात्र-छात्राएं पढ़ाई के क्षेत्र में खुद को अव्वल साबित करेंगे. उनके परिवार के सहयोग से वह अपने सपने को पूरा की है. महिला सीसीएल कर्मियों ने साक्षी महतो की माता सीमा देवी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्नानित किया. सम्मान समारोह का संचालन कार्मिक प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा ने किया. मौके पर एसओपी राजीव कुमार, एसओसी आरके प्रधान, एसओएस एसके झा, यूनियन प्रतिनिधि टीनू सिंह, गजेंद्र प्रसाद सिंह, शंभूनाथ महतो, मधु पासवान, मेघनाथ सिंह, अशोक महतो, सुनीता सिन्हा, क्षीतिजा कृति समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618424&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ओएनजीसी ने शुरू किया सक्षम ऊर्जा संरक्षण पखवाड़ा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही