Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर फ़रार

Bermo : गोमियो थाना पुलिस ने मंगलवार की तड़के सुबह हज़ारी मोड़ के पास से अवैध कोयले से लदे ट्रक को पकड़ा है. कथारा ओपी क्षेत्र से अवैध कोयला लेकर ट्रक बाहर की मंडी के लिए निकला था. गोमियो थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सोमवार की सुबह हजारी मोड़ के चन्द्रिक पेट्रोल पंप के निकट ट्रक को पकड़ा गया. लेकिन चालक भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि ट्रक में करीब 25 टन कोयला लदा हुआ है. इस संबंध में पूर्व विधायक माधवलाल सिंह ने बताया कि वे लगातार कोयले की तस्करी की सूचना स्थानीय से लेकर जिले के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों को देते रहे हैं. इसके बावजूद भी कोयले की तस्करी जारी है. अवैध धंधेबाज राज्य के खनिज संपदा को लूटने में लगे हैं. यदि तस्करी पर रोक नहीं लगाई तो राज्य की संपत्ति को माफिया लूट लेंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-sahiyas-protest-in-gomiya-chc-for-12-point-demands548229-2/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 12 सूत्री मांगों को लेकर गोमिया सीएचसी में सहियाओं ने दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही