Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : हर हाल में कोयले के अवैध खनन पर लगेगी रोक : एसडीपीओ

Bermo : बेरमो प्रखंड कार्यालय के सभागार में एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने कोयला चोरी पर लगाम कसने को लेकर गुरुवार 27 अप्रैल को सीसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में स्थानीय थाना के थाना प्रभारी भी मौजूद थे. एसडीपीओ सतीश चंद्र झा ने कहा कि अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगाई जाएगी. साथ ही कोयले की चोरी पर भी केल कसा जाएगा. उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर कोयला चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय थाना प्रभारी को उनके कमांड क्षेत्र में सामंजस्य बनाकर कोयला चोरी और अपराध रोकने का आदेश दिया गया. बताया गया कि सीसीएल के ढोरी, कथारा और बीएन्डके एरिया में इन दिनों कोयला चोरी की घटना बढ़ गई है. लगातार सीआईएसएफ और सीसीएल के सुरक्षा विभाग के अधिकारी और जवानों द्वारा छापेमारी के बावजूद भी अवै खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा. अवैध माइनिंग को रोकने के लिए पुलिस, सीसीएल और सीआईएसएफ के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से बैठक कर अंकुश लगाने पर मंथन किया गया. बैठक में बीएंडके एरिया जीएम एमके राव, ढ़ोरी जीएम एमके अग्रवाल, सीआईएसफ डिप्टी कमांडेंट समेत चंद्रपुरा, बेरमो, गांधीनगर, पेटरवार, बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी, ढ़ोरी क्षेत्र के क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम यूके व अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-emphasis-on-educating-the-dalit-society-in-the-meeting-of-dalit-shoshan-mukti-manch/">यह

भी पढ़ें : कसमार : दलित शोषण मुक्ति मंच की बैठक में दलित समाज को शिक्षित करने पर जोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही