Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अवैध माइनिंग के सुरंगों को डोजरिंग कर किया गया बंद

Bermo : पेटरवार थाना की पुलिस, सीआईएसएफ और सीसीएल ढोरी के सुरक्षा विभाग ने शनिवार 29 अप्रैल को ढोरी प्रक्षेत्र की बंद अंगवाली खदान में दो अवैध सुरंगों को जेसीबी मशीन से भरवा दिया गया. छापेमारी का नेतृत्व कर रहे ढोरी सुरक्षा पदाधिकारी सीताराम उइके ने कहा कि अवैध कोयला खनन बंद करने के लिए कई दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कोयला चोरों द्वारा जहां-तहां सुरंग बनाया गया है, जिसे जेसीबी मशीन द्वारा डोजरिंग कर बंद कराया गया. मौके पर बोकारो जिला खनन अधिकारी रवि कुमार सिंह, जिला खनन निरीक्षक जितेंद्र कुमार महतो, पेटरवार थाना के कई अधिकारी, सीआइएसएफ के क्यूआर टीम, सुरक्षा इंचार्ज उमाशंकर महतो, अनाम बारिश, मानिक दिगार, भोला मिश्रा, रवि हरि, जितेंद्र रजक, शंकर राम, सुनीता कुमारी, शिवानी, संजू व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-dont-divide-me-in-red-and-green-let-the-tricolor-fly-on-my-roof-ishrat-jahan/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : मुझे लाल हरा में मत बाटों, मेरी छत पर तिरंगा लहराने दो : इशरत जहां [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही