Search

 
 
 

बेरमो : प्रभारी सीएमडी ने केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी का किया निरीक्षण

 
सभी के सहयोग से अस्पताल को सुविधाओं में बनाएंगे बेहतर : बी वोरा रेड्डी
Bermo : सीसीएल के प्रभारी सीएमडी बी वोरा रेड्डी ने रविवार 9 जुलाई को  को सीसीएल केंद्रीय अस्पताल ढोरी का निरीक्षण किया. सीएमडी ने सीसीएल अस्पताल के ओटी, इमरजेंसी वार्ड, महिला व पुरुष वार्ड, दवा वितरण केंद्र, ओपीडी कक्ष, शौचालय, किचन, कार्यालय कक्ष सहित अस्पताल के हर विभाग व हर हिस्से में पहुंचकर वास्तुस्थिति का ज़ायज़ा लिया. सीएमडी ने कुछ कर्मियों को व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही केंद्रीय अस्पताल ढोरी को सुविधा में नंबर वन बनाना है. निरीक्षण के बाद प्रभारी सीएमडी ने पार्क में वृक्षारोपण किया. उन्होंने मरीजों के बीच मिठाई का भी बांटी. निरीक्षण के दौरान जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, डॉ.अरविंद कुमार सिंह, डॉ.नीतीश कुमार, डॉ.आरएन झा, डॉ.पुनीत गुप्ता, पर्सनल ऑफिसर मो.तौकीर आलम, अजय झा, चंद्रकांत प्रसाद, रमेश मिश्रा सहित काफी संख्या में अस्पताल के कर्मी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-the-legislator-inaugurated-the-transformer/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : विधायक ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही