Bermo : राज्य सरकार के नियोजन नीति 60-40 के विरोध में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से आहुत दो दिवसीय झारखंड बंद के दूसरे दिन रविवार 11 जून को फुसरो नप क्षेत्र में ख़ासा असर देखा गया. स्टूडेंट्स यूनियन के स्थानीय नेता व युवा सुबह 6 बजे से ही सड़क पर उतरकर विरोध जताने लगे. जिसे देख स्वेच्छा से ही व्यवसायियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर छात्रों का समर्थन किया. बंद समर्थको ने फुसरो के शहीद निर्मल महतो चौक व पुराना बीडीओ ऑफिस स्थित मेन रोड को जाम कर दिया. यूनियन से जुडे जयराम महतो ने कहा कि खतियान आधारित नियोजन नीति ही झारखंड के बेरोजगारों के साथ न्य़ाय कर सकती है. राज्य सरकार युवाओं की आवाज नहीं सुन रही है. सोये हुए सरकार को जगाने का काम करेंगे. सुनील क्रांतिकारी ने कहा कि झारखंडी हित में क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा से सुसज्जित खतियान आधारित संवैधानिक नियोजन नीति लागू कर सभी रिक्त पदों में झारखंडियों को नियुक्त किया जाए. दोपहर लगभग 2 बजे छात्रों ने जाम हटा दिया. इस, दौरान बंद समर्थकों से निबटने के लिए जगह-जगह पर पुलिस की तैनाती रही. प्रदर्शन में मनोज महतो उर्फ गोपी, शंभू महतो, महेश देशमुख, राजीव महतो, डालेश्वर रवि, अमन रवि, गौरव कुमार, नकुल महतो, सुनील कुमार, राज गिरि, दिगंबर महतो, ईश्वर महतो जितेंद्र मांझी, सुरेंद्र मांझी, दीपक गिरी, काली मांझी, शैलेश, जानू महतो, राजेश महतो, बबलू महतो, प्रदीप महतो, महादेव महतो, अनिल महतो, मोहन महतो, सुखदेव महतो, महाबीर महतो सहित दर्जनों आंदोलनकारी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-jarangdih-civil-contractor-committee-formed/">यह
भी पढ़ें : बेरमो : जारंगडीह सिविल कॉन्ट्रैक्टर कमिटी का हुआ गठन [wpse_comments_template]
बेरमो : 60:40 के विरोध में दूसरे दिन भी सड़क रही जाम
Leave a Comment