Search

 
 
 

बेरमो : चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने खींची भविष्य की तस्वीर

 

डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग में हुआ आयोजन

Bermo : डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग के जूनियर विंग परिसर में 21 जुलाई को सह पाठ्यचर्या गतिविधि के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी से कक्षा तीन तक के बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने अपनी कल्पना से भविष्य की तस्वीर बनाई. एलकेजी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय ध्वज बनाया, तो यूकेजी के छात्रों ने 7 रंगों से सुसज्जित इंद्रधनुष बनाया. वहीं, कक्षा प्रथम के छात्रों ने स्वयं के विकास के प्रतीक के रूप में उगता हुआ सूरज बनाया. कक्षा दो के छात्रों ने आज की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण व कक्षा तीन के बच्चों ने पर्यावरण और जीवन के आधार `वृक्ष बचाओ` पर खूबसूरत चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया. प्राचार्य डॉ सुजीत कुमार शर्मा ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा की. कार्यक्रम को सफल बनाने में कनीय शाखा के सीसीए इंचार्ज हृदय प्रसाद महतो के साथ सभी शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-indiscriminate-reinstatement-of-outsourcing-personnel-without-vacancy-in-health-department/">गिरिडीह

: स्वास्थ्य विभाग में बगैर वैकेंसी आउटसोर्सिंग कर्मियों की अंधाधुंध बहाली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही