Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बीस सूत्री की बैठक में मड़वाटांड़ स्कूल के शिक्षक की अनुपस्थिति का मामला उठा

Bermo : गोमिया प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में गुरुवार को प्रखंड बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष लुदु मांझी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में बीडीओ कपिल कुमार, सीओ संदीप अनुराग टोपनो सहित प्रखंड के कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. इस दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने क्रमवार तरीकों से अपने विभागीय कार्यों की प्रगति रिपोर्ट रखी. बैठक में मड़वाटांड़ स्कूल के शिक्षक की अनुपस्थिति और बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन की राशि के वितरण मामले पर काफी चर्चा हुई. बीईईओ ने बताया कि शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने कहा कि ओएनजीसी के बड़े वाहनों के कारण गोमिया मोड़ में अक्सर जाम लग जाता है, ऐसे वाहनों के लिए एक अवधि निर्धारित करने का प्रयास किया जाएगा. सड़कों पर सुरक्षा के मद्देनज़र चौक-चौराहों व चिह्नित जगहों पर 20 सूत्री अध्यक्ष लदु मांझी ने ओएनजीसी प्रबंधन को सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया. जिसपर ओएनजीसी प्रबंधन ने मई माह तक समय मांगा. सीसीएल सीएसआर के चंदन कुमार ने कहा कि नेहरू हाई स्कूल स्वांग में साइंस लैब और लाइब्रेरी का निर्माण कराया जाएगा. कई स्थानों पर डीप बोरिंग कराया जा रहा है. लुदु मांझी ने सीसीएल सीएसआर मद से हो रहे निर्माण कार्य में सभी योजनाओं की सूची उपलब्ध कराने को कहा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई रोहित मंडल ने कहा कि फिलहाल चापाकल की मरम्मत का कार्य चल रहा है. क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के डॉ.जितेंद्र कुमार ने बर्ड फ्लू को लेकर लोगों से एहतियातन बरतने की अपील की. कहा कि यदि क्षेत्र में किसी पंछी की मौत होती है तो इसकी सूचना पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग को दें. बैठक में प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष मदन महतो, बीस सूत्री सदस्य पंकज पांडेय, रामकिसुन रविदास, बीईओ नंद लाल महतो, सीडीपीओ अलका रानी, टीटीपीएस पीओ सुखदेव महतो, बीओआई गोमिया शाखा प्रबंधक दीपक कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजेश विश्वकर्मा, विपिन नायक, राजन यादव, पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/petarwar-the-role-of-bharti-mahila-sangh-is-important-in-getting-the-schemes-on-the-ground/">यह

भी पढ़ें : पेटरवार : योजनाओं को धरातल पर उतारने में भारती महिला संघ की भूमिका अहम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही