Search

 
 
 

बेरमो : शून्यकाल में विधायक ने तेनुघाट व कसमार आईटीआई चालू करने की रखी मांग

 
Bermo : गोमिया विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने गुरुवार को विधानसभा के सत्र में शून्यकाल के दौरान कसमार और तेनुघाट में बनकर तैयार आईटीआई चालू कराने की मांग की. विधायक ने बताया कि कसमार में आईटीआई बन कर तैयार है, लेकिन इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है. जिसके कारण क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा से वंचित रहना पड़ रहा है. बता दें कि शुभम संदेश व लगातार डॉट इन ने 9 फरवरी को प्रमुखता से इस ख़बर को प्रकाशित किया था. मामले को विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने गंभीरता से लिया और इसे सदन में उठाया.

            आठ करोड़ की लागत से बना है भवन

कसमार के मंजूरा गांव में आईटीआई भवन का निर्माण आठ करोड़ रुपये की लागत से हुआ है. करीब चार एकड़ क्षेत्रफल में फैले परिसर में आईटीआई का प्रशासनिक भवन, 12 ट्रेड के लिए कार्यशाला, 100 बेड का हॉस्टल, कैंटिन, चतुर्थ व तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों के लिए 16 कमरे, प्रिंसिपल का निवास समेत अन्य आवश्यक भवन बने हुए हैं. चार डीप बोरिंग भी हुआ है.

              2015 से ही भवन बनकर है तैयार

गौरतलब है कि दस साल पहले 3 जनवरी 2013 को तत्कालीन तत्कालीन श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं भवन निर्माण मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने इसकी आधारशिला रखी थी. 2015 में यह भवन बनकर तैयार हो गया. फिलहाल इस आइटीआई भवन में एक एनजीओ कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-dps-children-became-aware-of-the-astronomical-world-of-the-universe/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : ब्रह्मांड की खगोलीय दुनिया से अवगत हुए डीपीएस के बच्चे [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही