Search

बेरमो : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी बस्ती के बैध टोला में सात दिवसीय श्री श्री 1008 श्री रुद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन भक्तिमय माहौल में शुरू हो गया. 06 जून को 251 कन्याओं व महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली. यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर हजारी मोड़ होते हुए छिलका पुल के समीप बोकारो नदी तट पर पहुंची. जहां पूरे विधि-विधान से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप लाया गया. यज्ञस्थल पर पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व देवी-देवताओं का आह्वान के बाद पूजन का कार्यक्रम शुरू हुआ. इस दौरान अरणि मंथन, अग्नि स्थापना, हवन, पूजन, पारायण पाठ, महाआरती, पुष्पांजलि आदि का कार्यक्रम जारी है. वहीं रात्रि में जगतगुरू पीठाधीश्वर स्वामी दीनदयालु सरस्वती जी महाराज प्रवचन देंगे. कार्यक्रम में विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व विधायक माधवलाल सिंह, आकाशलाल सिंह, देवनारायण प्रजापति, शिवशंकर दुबे, चंदना डे, बुधेश्वर प्रजापति, कुलदीप प्रजापति, नन्दकिशोर प्रजापति, बिनोद प्रजापति, उत्तम प्रसाद आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659787&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : अवैध संबंध के आरोप में चचेरे भाई की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//