Search

 
 
 

बेरमो : AJSU और SJKSS की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त, विधायक ने जूस पिलाकर अनशन कराया समाप्त

 
Bermo: आजसू पार्टी और अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ के द्वारा जारी भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त हुआ. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो और बीएण्डके जीएम ने भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया. वे फुसरो के करगली गेट स्थित गांधी चौक पर 8 जुलाई से 14 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे. ढोरी जीएम एमके राव के साथ वार्ता हुई जिसमें घुटियाटाड बस्ती का सड़क, जरीडीह बस्ती और कदमाडीह में पीने के पानी के मांगों पर संतोषजनक वार्ता हुई. इसके अलावा 15 जुलाई को तेनुघाट स्थित एसडीओ कार्यालय में एसडीओ की उपस्थिति में वार्ता होगी. आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह एजेकेएसएस नेता संतोष महतो ने कहा कि यहां फुसरो नगर परिषद, सीसीएल और डीवीसी से जनता को सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है. इसलिए वे भूख हड़ताल पर बैठे थे. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-where-are-the-women-and-children-disappearing-2525-missing-in-3-years/">रांची:

आखिर कहां गायब हो रहे महिला और बच्चे ? 3 सालों में 2,525 लापता

होल्डिंग टैक्स को हटाया जाए- संतोष महतो

बेरमो क्षेत्र में डीएमएफटी के कार्यों में भारी अनियमितता बढ़ती जा रही है. उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कि मांग की. होल्डिंग टैक्स को हटाया जाए और सीसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को होल्डिंग टैक्स से मुक्त किया जाए. मौके पर जिला परिषद जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो, सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो व नवीन महतो, आजसू के फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख, सहित वीरू हरि, लौकी महतो, अशोक चौहान, कृष्णा महतो, खेमलाल महतो, भागीरथ महतो, गुड़िया देवी ,चंपा देवी, उर्मिला देवी, विक्की कुमार महतो, रोहित महतो, मनोज महतो, प्रदीप महतो, पप्पू सिंह जलेश्वर महतो आदि मुख्य रूप से शामिल रहे. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-cgstd-raided-banned-gutkha-recovered/">हजारीबाग:

CGSTD ने मारा छापा, प्रतिबंधित गुटखा बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही