Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : विश्व शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत की हो अग्रणी भूमिका

Bermo : राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से केबी कॉलेज बेरमो के सभागार में मंगलवार 16 मई को विश्व शांति में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ.केपी सिन्हा ने इस सेमिनार की अध्यक्षता की. मुख्य अतिथि के रूप में तेनुघाट डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो.सुदामा तिवारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में बीटीएसडीसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.जीपी सिंह मौजूद थे. [caption id="attachment_639270" align="alignnone" width="138"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SEMINAR-SWAGAT-1-138x300.jpg"

alt="" width="138" height="300" /> मुख्य अतिथि का स्वागत करते शिक्षक[/caption] प्रो.सुदामा तिवारी ने कहा कि विश्व शांति के लिये वर्तमान में उत्पन्न समस्याओं का निराकरण आवश्यक है. संयुक्त राष्ट्र को इस विषय पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है. शान्ति के बिना विकास की संकल्पना नहीं की जा सकती है. शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका अग्रणी होनी चाहिए. दरअसल भारत पहला देश है जो शांति का संदेश देता है. यह महात्मा बुद्ध, भगवान महावीर और महात्मा गांधी जैसे महापुरुषों का जन्मस्थली रहा है. प्रो.गुप्तेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा विश्व शांति के साथ-साथ मानवीय हितों की रक्षा करनी भी ज़रूरी है. मंच संचालन राजनीति विज्ञान के डॉ.बासुदेव प्रजापति व विषय वस्तु पर प्रवेश राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.नीला पूर्णिमा तिर्की ने की. मौके पर विभागाध्यक्ष रसायन विभाग प्रो.गोपाल प्रजापति, विभागाध्यक्ष वाणिज्य विभाग डॉ.आरपी सिंह, विभागाध्यक्ष हिंदी विभाग प्रो.मदुरा केरकेटा, विभागाध्यक्ष जंतु शास्त्र डॉ.अरुण कुमार रॉय महतो, विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान विभाग डॉ.प्रभाकर कुमार, विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र विभाग प्रो.साजन भारती व कॉलेज परिवार के सदस्यों की उपस्थिति थी. राजनीति विज्ञान के विभिन्न सेमेस्टर के विद्यार्थी अविनाश कुमार, खुशबू कुमारी, रिया कुमारी, भागीरथ प्रजापति, कुसुम कुमारी, सोनी कुमारी ने विषय पर अपने विचार रखे. यह">https://lagatar.in/bermo-cisf-jawan-dies-due-to-sudden-health-deterioration/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अचानक तबीयत बिगड़ने से सीआईएसएफ जवान की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही