Search

 
 
 

बेरमो: भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हितों की बात करनेवाला संगठन-रवींद्र पांडेय

 
68 वें स्थापना दिवस पर संगठन ने मजदूरों के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प Bermo : भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस ढोरी खास स्थित सीसीएल सीकेएस के कार्यालय में मनाया गया. संघ के पदाधिकारियों ने संगठन का ध्वज फहराया और श्रमिकों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया. बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि बीएमएस राष्ट्र हित, उद्योग हित के बाद श्रमिक हित की बात करने वाला संगठन है. यह गैर राजनीतिक संगठन है जो देश में प्रथम नंबर पर है. इस संघ की सदस्यता लगभग 62 लाख से अधिक है. देशभर में पांच हजार से अधिक इकाइयां कार्यरत है. ढोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े नहीं रहने के बावजूद हमेशा स्वदेशी विचारधारा को अपनाया. आज यह संगठन शून्य से शिखर तक पहुंच चुका है. भामसं झारखंड प्रदेश महामंत्री बृज बिहारी शर्मा और संगठन मंत्री बृजेश कुमार ने कहा कि संगठन से जुड़े सभी नेता इसे शून्य से शिखर तक का सफर मानते हैं. यह उपलब्धि संघ के एक-एक समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं के नि:स्वार्थ भाव से काम करने का फल है. [caption id="attachment_708609" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/bms-bermo1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> भामसं के कार्यक्रम में बालिकाओं के साथ मौजूद रवींद्र पांडेय व अन्य.[/caption] सीसीएल सीकेस कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र कुमार मिश्रा और सीसीएल सीकेएस के महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा दत्तोपंत ठेंगड़ी ने आज ही के दिन 23 जुलाई 1955 को भोपाल में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी. जिला मंत्री संत सिंह और बेरमो प्रमुख गिरजा देवी ने कहा कि वर्ष 1989 का दौर भारतीय मजदूर संघ के लिए अविस्मरणीय रहा. 1955 से 1989 तक 34 वर्षों में ही सभी केंद्रीय श्रम संगठनों को पीछे छोड़ते हुए अपने काम के बल पर पहली बार भारतीय मजदूर संघ देश का नंबर एक श्रमिक संगठन बन गया. मौके पर विजय गौर, राधेश्याम दिगार, संतोष कुमार, देशव साहू, महादेव रजक, कृष्ण कौल, कन्हैया तिवारी, सनी कुमार, हीरालाल, बासुदेव सिंह, अनिल कुमार, संदीप कुमार, पंकज कुमार, शरद कुमार आदि यूनियन मे शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप ने की और संचालन क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह ने किया. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-13-anms-got-scooty-from-csr-item-of-ccl/">बेरमो

: 13 एएनएम को सीसीएल के सीएसआर मद से मिली स्कूटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही