Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कोल इंडिया के नए चेयरमैन का इनमोसा ने किया अभिनंदन

Bermo : इनमोसा के पदाधिकारियों ने गुरुवार 18 मई को सीसीएल के सीएमडी पीएम प्रसाद से रांची के दरभंगा हाउस स्थित कार्यलय में मिलकर उनका अभिनंदन किया. पीएम प्रसाद को बीते दिनों ही कोल इंडिया का चेयरमैन चुना गया है. पदाधिकारियों ने सीसीएल के कार्मिक निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा के साथ भी औपचारिक मुलाकात की. मुलाकात के बाद केंद्रीय महासचिव पीएन मिश्रा ने कहा कि पीएम प्रसाद सीसीएल के सीएमडी रहे और इसके बाद कोल इंडिया का चेयरमैन बनने का मौका मिला, ये खुशी व गर्व की बात है. कहा कि पीएम प्रसाद कोयला उत्पादन के साथ-साथ कर्मचारियों के सुविधा व सहूलियतों को लेकर भी हमेशा तत्पर रहे. मौके पर इनमोसा के केंद्रीय महासचिव के अलावा सीसीएल क्षेत्र के अध्यक्ष रामराज सिंह, महासचिव विजय सिंह, कोषाध्यक्ष रामेश्वर महतो, सीसीएल संगठन सचिव संजय सिन्हा और रजरप्पा के क्षेत्रीय सचिव दीपक सिंह, बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह, पिपरवार क्षेत्रीय सचिव उमाकांत, कुजू क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार राम,  बरका सियाल क्षेत्रीय सचिव हरेंद्र सिंह व कार्यकारी अध्यक्ष अमित कुमार राय मौजूद थे. साथ ही साथ ईसीएल के मुग्मा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेंद्र चौबे भी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-children-are-learning-many-skills-with-fun-in-summer-camp/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : समर कैंप में मस्ती के साथ बच्चे सीख रहे हैं कई हुनर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही