Bermo : इंडियन नेशनल माइन ऑफिशियल एवं सुपरवाइजरी स्टॉफ एसोसिएशन (इनमोसा) B&K क्षेत्र की 9 सूत्री मांगों को लेकर B&K महाप्रबंधक के साथ करगली ऑफीसर्स क्लब में बैठक हुई. जीएम ने कहा कि कोयला खदानों में कामगारों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता. वहीं उन्होंने कहा कि सुरक्षित खदान, सुरक्षित उत्पादन और सुरक्षित मजदूर-अधिकारी ही सुरक्षा के मापदंड हैं. साथ ही जीएम ने कहा कि कोयला उत्पादन में माइनिंग सरदार और ओवर मैन की भूमिका अहम होती है. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-three-arrested-in-the-theft-of-railway-goods/">कोडरमा
: रेलवे सामान की चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
पुराने तथा नए को मिला कर तीन करोड़ से बनेगा सुसज्जित बस स्टैंड [wpse_comments_template]
: रेलवे सामान की चोरी मामले में तीन गिरफ्तार
सुरक्षा नियमों की कमियों को दूर करने पर चर्चा
बैठक के दौरान इनमोसा के प्रतिनिधियों ने खदान की सुरक्षा को लेकर अहम सुझाव भी दिए. खदानों में सुरक्षा नियमों की कमियों को तत्काल दूर कर सुरक्षित उत्पादन पर बल दिया. खदानों के आउटसोर्सिंग के आउटसोर्सिंग और डिपार्टमेंटल पैच में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था, खदानों के हॉल रोड में पानी का छिड़काव और आउटसोर्सिंग पैच में काम करने वाले कामगारों का आई कार्ड सहित कई मांगों को विस्तार पूर्वक रखा. इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने सीसीएल में माइनिंग सरदार और ओवरमैन की कमी अविलंब दूर करने, इनमोसा का प्रतिनिधित्व सभी कमेटियों में सुनिश्चित करने, माइंस एक्ट प्रावधान के अनुसार माइनिंग सुपरवाइजरी स्टाफ का प्रमोशन सहित कई मांगों को रखा. मौके पर एसओपी राजीव कुमार, पीओ राजीव कुमार और केडी प्रसाद, एसओ ईएंड एम जी महंती, एरिया सेफ्टी ऑफिसर एसके झा, प्रभारी एसओसी संजय सिंह, कार्मिक प्रबंधक विश्वास वत्स, इनमोसा की ओर से क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व सचिव डीपी मोरिया, सुनील सिंह, निरंजन सिंह,लव कुमार, तन्मय डे, आभा महतो ,डोमन पासवान, मकसूद आलम, शैलेंद्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-a-well-equipped-bus-stand-will-be-built-by-merging-the-old-and-the-new-one/">चाईबासा:पुराने तथा नए को मिला कर तीन करोड़ से बनेगा सुसज्जित बस स्टैंड [wpse_comments_template]
Leave a Comment