Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : इनमोसा ने नए महाप्रबंधक का किया स्वागत

Bermo : इनमोसा कथारा एरिया से जुड़े पदाधिकारियों ने  28 अप्रैल को सीसीएल कथारा क्षेत्र के नए महाप्रबंधक दिनेश कुमार गुप्ता का स्वागत कांफ्रेंस हॉल में बुके भेंटकर किया. इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने पदाधिकारियों को महाप्रबंधक से परिचय कराया. इस दौरान महाप्रबंधक ने सभी माइनिंग कर्मियों को सुरक्षित रहकर काम करने और पीपीई किट के उपयोग करने की हिदायत दी. राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने महाप्रबंधक को आश्वस्त किया गया कि माइनिंग कर्मी सुरक्षा के प्रति सतर्क हैं और सीसीएल के कथारा समेत अन्य क्षेत्रों में सुरक्षित तरीके से उत्पादन पर फोकस कर रहे हैं. कथारा क्षेत्रीय सचिव बैजनाथ नायक ने माइनिंग कर्मियों को पदोन्नति दिए जाने के संबंध में महाप्रबंधक का ध्यान आकृष्ट किया. उनकी बातों को सुनकर महाप्रबंधक ने इस विषय पर विचार करने का आश्वासन दिया. स्वागत करने वालों में इनमोसा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नौशाद खान, बीएनके एरिया के क्षेत्रीय सचिव डीपी मौर्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कथारा कोलियरी शाखा सचिव बालेश्वर महतो, जारंगडीह कोलियरी शाखा सचिव  संतोष कुमार मंडल, गोविंदपुर परियोजना के शाखा अध्यक्ष राजेंद्र मंडल, राजेश कुमार, तस्लीम अख्तर, निजाम अंसारी, नागेश्वर रविदास, रविंद्र टूडू ,राहुल कुमार सिंह, बीएनके से रणधीर प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621953&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : कलश यात्रा के साथ श्री श्री 1008 मारुतिनन्दन प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही