Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अच्छे लोगों की तलाश करने के बजाय खुद अच्छा बन जाओ : प्रसन्न सागर जी महाराज

Bermo : गोमिया स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में शनिवार को अन्तर्मना साधना महादधि तपाचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज का 16 सदस्यीय टीम के साथ आगमन हुआ. गोमिया, साड़म, ललपनिया, पेटरवार, जैनामोड़ आदि के सकल दिगम्बर जैन समाज के लोगों ने उनकी आगवानी की और पूजा अर्चना किया. इस अवसर पर प्रसन्न सागर जी महाराज ने कहा कि लोगों को जिंदगी में कम से कम एक दोस्त शीशे जैसा और एक दोस्त परछाई जैसा रखना चाहिए, क्योकिं शीशा कभी झूठ नहीं बोलता है और परछाई कभी भी साथ नहीं छोड़ती है. इसी प्रकार दुनिया में अच्छे लोगों की तलाश मत करो और खुद हीं अच्छे बन जाओ. प्रसन्न सागर जी महाराज ने कहा कि घर एक मंदिर है और हर स्थिति, परिस्थिति में जीवन का आनंद लो. बड़ो को विनय से और छोटो को वात्सल्य से बोलो. कहा कि चिंतन कुछ ऐसा कर, फिर कभी न हो चिंता. चिता न बने चिंता, इसकी कर चिंता. कहा कि सभी लोग यह संकल्प लें कि सुबह उठकर बड़ो के पैर छूकर आशीर्वाद लें. मौके पर धर्मचंद जैन, मानिकचंद जैन, राजेन्द्र जैन, विजय जैन, शांतिलाल जैन, सुरेश जैन, संजय जैन, राजेश जैन, सुभाष जैन, सैलु जैन, अनिल जैन, विमल जैन आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/fusro-40-chickens-died-due-to-disease-animal-husbandry-department-took-sample/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : बीमारी से 40 मुर्गियां मरी, पशुपालन विभाग ने लिया सैंपल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही