Search

बेरमो : विशेष कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश

Bermo: गोमिया प्रखंड कार्यालय में 13 जून को बीडीओ कपिल कुमार ने पंचायत के मुखिया व कर्मचारियों के साथ बैठक किया. बीडीओ ने कहा कि सभी जरूरतमंद लोगों का पंचायत स्तर पर विशेष कैम्प लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. इसके लिए पंचायतों में प्रचार प्रसार किया जाना है. पूरे प्रखंड में तीस हजार नया आयुष्मान कार्ड बनाना है. वहीं पंचायत स्तर पर स्थानीय प्रज्ञा केंद्रों में भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. बरसात के पूर्व पंचायतों में सभी कच्चे कार्यों को पूर्ण कर लेना है और इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को उपलब्ध कराना है.इसी प्रकार बिरसा हरित कूप सिंचाई योजना के तहत पंचायतों में अविलंब इसकी स्वीकृति करके निर्माण करना है. वहीं लंबित प्रधानमंत्री आवास को अविलंब पूर्ण करना है. इसी प्रकार अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की गई और उसे ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. मौके पर बीपीओ पवन कुमार गुप्ता, संतोष पंडित, मुखिया रियाज अंसारी, बलराम रजक व अनारकली, पंचायत सेवक मो सलीम, सगुनाथ रविदास, विनय गुरु, शिवशंकर रविदास, कपिलदेव रविदास आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=667662&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : गैराज मिस्त्री के बैंक खाते से दो लाख से ज्यादा की फर्जी निकासी [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//