Search

 
 
 

बेरमो : साढ़े तीन सौ दिव्यांगों की हुई जांच

 
Bermo : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया में मंगलवार को विशेष दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बोकारो सदर अस्पताल के डॉ.सुनील कुमार, डॉ.पिंकी पाल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.जितेंद्र कुमार ने लगभग साढ़े तीन सौ दिव्यांगों की जांच की. सभी को अगले एक सप्ताह के भीतर दिव्यंगता प्रमाम पत्र सौंपे जाएंगे.  प्रमाण पत्र निर्गत किया. मौके पर गोमिया बीडीओ कपिल कुमार व सीओ संदीप अनुराग टोपनो, जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज भी मौजूद थे. बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि इस विशेष शिविर में आसपास के पंचायतों से काफी संख्या में दिव्यांग पहुंचे. अगला शिविर 27 फरवरी को महुआटांड़ और 18 मार्च को चतरोचट्टी में लगाया जाएगा. छुटे हुए दिव्यांग महुआटांड़ या चतरोचट्टी के शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना सकते हैं. यूआईडी कार्ड भी यहां निर्गत कराया जाएगा. इसके बाद इस शिविर में पेंशन के लिए आवेदन पत्र लिया जाएगा. इस अवसर पर मुख्य रूप से गोमिया मुखिया बलराम रजक, सियारी मुखिया रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, दिव्यांग प्रकोष्ठ गोमिया प्रखंड अध्यक्ष चिंतामन महतो, रामकिशुन रविदास, बीआरसी कर्मी गौरीशंकर प्रजापति, मिथुन चंद्रवंशी, लक्ष्मी मजूमदार, धर्मेंद्र कुमार, रवि, मो.गौहर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-guard-of-honor-given-to-governor-ramesh-bais/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : राज्यपाल रमेश बैस को दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही