Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ओएनजीसी प्लांट से प्रदूषित पानी बहाए जाने की जांच

Bermo: बोकारो डीसी द्वारा गठित जांच टीम ने 13 मई को गोमिया प्रखंड के हजारी पंचायत के खुदगड्डा ग्राम स्थित ओएनजीसी प्लांट से केमिकल का कचड़ा युक्त पानी नदी में गिराए जाने के आरोप की जांच की गयी. बेरमो एसडीओ अनंत कुमार ने बताया कि डीसी कुलदीप चौधरी ने एक जांच टीम गठित की है. टीम में जिला आपदा प्रबंधन के शक्ति कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के राम प्रवेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल है. शनिवार को ओएनजीसी प्लांट से प्रदूषित पानी नदी में गिराए जाने की शिकायत के आलोक में जांच की गई. ज्ञात हो कि जिस जगह पानी गिराया जा रहा था वहीं पर जलापूर्ति योजना का इंटेक वेल है.यहीं से पानी लिफ्ट कर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भेज कर सप्लाई किया जाता है. पानी टंकी में काम करने वाले कर्मचारियों ने 21 मार्च को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पानी के ऊपरी सतह पर पानी का बदला रंग देख सप्लाई बंद कर दिया था.जिप सदस्य अकाश लाल सिंह ने बताया कि वे प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति सह विधायक सबिता महतो को पत्र देकर जांच की मांग की थी. ओएनजीसी अधिकारी लापरवाही बरतते हुए दूषित पानी को नदी में गिराया था. जिसके कारण ग्रामीण जलापूर्ति योजना बाधित हुई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636104&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : जनसेवकों की हड़ताल से प्रखंडों में कामकाज प्रभावित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही