Search

 
 
 

बेरमो : जिला परिषद की बैठक में साड़म में जल संकट का उठा मुद्दा

 

जिप सदस्य आकाश सिंह ने की अतिरिक्त जल मीनार बनाने की मांग

Bermo : बोकारो जिला परिषद की बैठक 16 सितंबर को हुई. बैठक में साड़म, बांध और हजारी पंचायत में जल संकट का मुद्दा छाया रहा. जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह ने साड़म पूर्वी और पश्चिमी पंचायत में अतिरिक्त जल मीनार बनाने की मांग की. कहा कि क्षेत्र की आबादी समय के साथ अधिक हो गई है. पहली बनी जलमीनार से सभी ग्रामीणों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है. बांध और हजारी पंचायत में भी सुचारू रूप से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो रही है. जिप सदस्य ने सीसीएल द्वारा स्वांग हवाई अड्डा क्षेत्रे में इको पार्क बनाने के प्रयास का विरोध करते हुए दूसरे स्थान पर पार्क बनाने की मांग की. उन्होंने अपने क्षेत्र में ढक्कन सहित नाली, चहारदीवारी और पीसीसी पथ का निर्माण कराने से संबंधित अनुशंसा पत्र भी सौंपा. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-fed-up-with-domestic-dispute-80-year-old-woman-hangs-herself/">गोड्डा

: घरेलू कलह से तंग आकर 80 वर्षीया वृद्धा ने लगाई फांसी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही