Search

बेरमो : पर्यावरण संरक्षण के लिए अक्षय ऊर्जा अपनाना ज़रूरी : गुलाब चंद्र

Bermo : बोकारो थर्मल के गोविन्दपुर स्थित आर्या मैरेज हॉल में बुधवार को दामोदर बचाओ अभियान और संस्था असर ने जस्ट ट्रांजिशन की चुनौतियां और आजीविका विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया. परिचर्चा में कोयला खनन क्षेत्रों के मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, असंगठित मजदूर और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. परिचर्चा में कहा गया कि ऊर्जा आपूर्ति के लिए गैर नवीकरणीय कोयला, कच्चा तेल जैसे ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता बढ़ी हुई है. जिसके कारण पर्यावरण के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है. इसलिए दुनिया में अक्षय ऊर्जा को अपनाना जरूरी है. दामोदर बचाओ अभियान के पर्यावरण विशेषज्ञ गुलाब चंद्र ने कहा कि परंपरागत ऊर्जा छोड़कर अक्षय ऊर्जा अपनाने की कीमत समाज के किसी एक वर्ग को ना चुकानी पड़े, यह हमारे सामने एक बड़ी चुनौती है. अक्षय ऊर्जा रूपांतरण को पूरी तरह से अपनाने से पहले इस बात को देखना होगा कि जो लोग कोयला आधारित अर्थव्यवस्था से जुड़े हैं, उनकी रोजी-रोटी का क्या होगा. कृषि बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्र है. न्याय संगत रूपांतरण की सही परिभाषा तय करने की जरूरत है. कार्यक्रम में राजकुमार साव, मेघलाल महतो,  प्रोफेसर जीपी  सिंह, डॉ.दशरथ महतो, खिरोधर महतो, ट्रक ओनर्स संघ के मंजूर आलम, पूर्व मुखिया नरेश महतो,  नागेश्वर महतो, कमलदेव महतो, रिजवान आलम, लीलावती देवी, गीता देवी, हेमलाल महतो, बालगोविंद प्रजापति, निशांत चंद्र ने चर्चा में भाग लिया. यह">https://lagatar.in/bermo-bdo-and-co-administered-voters-pledge-to-personnel-in-gomiya-block-office/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ व सीओ ने कर्मियों को दिलाई मतदाता प्रतिज्ञा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp