Search

 
 
 

बेरमो : सीसएल परियोजना क्षेत्र में उत्पादन के साथ खुद की हिफाजत करना जरूरी- नारायण दास

 
Bermo : कोल इंडिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सेफ्टी (सुरक्षा एवं बचाव) नारायण दास ने 26 अप्रैल को सीसीएल के करगली ऑफिसर्स क्लब में एरिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक की. बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीसीएल परियोजना क्षेत्र में सेफ्टी नियमों का पालन करना जरूरी है. उत्पादन के साथ-साथ खुद की हिफाजत करना भी जरूरी है. खान में दुर्घटना होना कई बार जानलेवा साबित होता है. इसलिए पदाधिकारी व कामगार सुरक्षा व्यवस्था के साथ खान में प्रवेश करें. उन्होंने परियोजना के नक्शा का अवलोकन कर जीएम व पीओ से उत्खनन व ओबी डंप के सुरक्षा मानकों की जानकारी ली. इसके अलावा प्रोजेक्टर के माध्यम सेफ्टी नियमों की जानकारी दी गई. सेफ्टी अधिकारी ने परियोजना में कोयला खनन कार्य के लिए ब्लास्टिंग व फायर फाइटिंग पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी. सेफ्टी मैनेजमेंट व सेफ्टी ऑडिट को प्लान के तहत हमेशा रिव्यू करते रहने की भी सलाह दी. परियोजना में कोयला उत्पादन में लगी मशीनों की भी जानकारी ली. इसके अलावा एकेकेओसीपी (खासमहल-कोनार) खदान और आउटसोर्सिंग पैच का भी निरीक्षण किया. बैठक में जीएम एमके राव ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खनन की ओर हम लोग बढ़ चुके हैं. इसके कई लाभ हैं. जान-माल की कम क्षति हो रही है. बैठक में पीओ राजीव कुमार सिंह व केडी प्रसाद, एरिया सेफ्टी ऑफिसर सत्येंद्र कुमार, मैनेजर बीपी साहू व एके तिवारी, सेफ्टी अधिकारी भविष्य भारती, एरिया सेफ्टी बोर्ड के सदस्य ओमप्रकाश सिंह, सुशील कुमार सिंह, राजकुमार ठाकुर, किशोर कुमार, सर्वेयर विनोद सिंह समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=619544&action=edit">यह

भी पढ़ें : कसमार :  बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही