Search

 
 
 

बेरमो : बच्चों को मोबाइल फोन का सही इस्तेमाल बताना ज़रूरी

 
Bermo : केबी कॉलेज बेरमो और राजकीयकृत राजेंद्र उच्च विद्यालय जारंगडीह की ओर से मंगलवार 9 मई को एजुकेशन फील्ड लर्निंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ.केपी सिन्हा और स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की. अंग्रेजी विभाग के कॉलेज विद्यार्थियों ने राजकीयकृत राजेन्द्र उच्च विद्यालय के बच्चों के साथ चार विषय खेल, मानसिक स्वास्थ्य, वातावरण और मोबाइल फोन के बुरे प्रभाव को विस्तारपूर्वक इंटरेक्शन कर बताया व समझाया. बताया कि विद्यालय के बच्चों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए बातचीत करनी जरूरी है. उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल की उपयोगिता बतानी जरूरी है, उसी प्रकार मौजूदा समय में मोबाइल फोन के सदुपयोग की सही जानकारी भी ज़रूरी है. अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अलीशा वंदना लकड़ा ने कार्यक्रम को संचालित किया. मौके पर प्रो लक्ष्मी नारायण महतो, डॉ.प्रभाकर कुमार, डॉ.नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो.मनोहर मांझी, प्रो.अमित कुमार, रवि, शिव चंद्र झा, विद्यार्थियों में आकाश कुमार, रिया बनर्जी, सिमरन कुमारी, पूजा कुमारी, पीयूष शर्मा, जुली कुमारी, जोशुआ हेंब्रम, निक्की कुमारी, मुस्कान कुमारी, आंचल कुमारी की उपस्थिति रही. अन्य विभागों के विद्यार्थियों ने फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर अपना सहयोग दिया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. यह">https://lagatar.in/tenughat-summer-activity-was-organized-in-dav-school/">यह

भी पढ़ें : तेनुघाट : डीएवी स्कूल में समर एक्टिविटी का किया गया आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही