Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जयमंगल बोले, विस्थापितों के साथ नाइंसाफी सहन नहीं

Advertisement
Advertisement
Bermo:  सीसीएल बीएंडके क्षेत्र अंतर्गत कोनार परियोजना के बरवाबेड़ा के विस्थापितों की समस्या को लेकर 10 जनवरी को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कोनार परियोजना के साइडिंग का कार्य ठप करा दिया. करगली रेस्ट हाउस में सीसीएल प्रबंधन के साथ विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने बैठक भी की , लेकिन बात नहीं बनी. बैठक में बेरमो एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ सतीश चंद्र झा और बीएडके जीएम एमके राव थे.

 रैयतों को जमीन के बदले नौकरी दे प्रबंधन

विधायक श्री सिंह ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन द्वारा रैयतों के साथ नाइंसाफ़ी की जा रहा है . उन्होंने कहा कि प्रशासन भी अपने स्तर से सीसीएल प्रबंधन को निर्देश दें कि वह बरवाबेड़ा के रैयतों को जमीन के बदले नौकरी, पुनर्वास, मुआवजा और पीने का पानी सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए. यदि किसी रैयत की जमीन का सत्यापन नहीं हो पाया है, तो ऐसे रैयतों की जमीन का सत्यापन त्वरित गति से किया जाए . कहा कि विस्थापितों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दिया जाएगा. बरवाबेडा की समस्याओं को त्वरित गति से सुलझाएं, क्योंकि विस्थापितों ने अपने पुरखों की जमीन देकर कोलियरियों को खड़ा किया है.

16 को कारो परियोजना का दौरा 

उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन तब तक कोनार परियोजना के साइडिंग पर कार्य ना करें, जब तक कि बरवाबेडा के लोगों के हक बहाल नहीं हो जाते. कहा कि प्रबंधन को बरवाबेड़ा और कारो बस्ती के रैयतों की सहमति से विस्थापितों को बेहतर जगह पर पुनर्वासित करना होगा. साथ ही प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था करनी होगी. उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को कारो परियोजना का दौरा कर उससे प्रभावित कारो और पुरनाटांड बस्ती के ग्रामीणों की समस्या की जानकारी लेंगे. मौके पर प्रमोद सिंह, संतन सिंह,अरुण सिंह ,अशोक कुमार अग्रवाल, मिथिलेश तिवारी, रिंकू निषाद आदि उपस्थित थे.   यह भी पढें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-got-corona-infected/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही