Search

 
 
 

बेरमो : जल सहिया को मिला जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण का प्रशिक्षण

 
फील्ड टेस्ट किट से सिखाया गया जल के ग्यारह प्रकार की रासायनिक जांच
Bermo : गोमिया प्रखंड के होसिर पूर्वी पंचायत भवन में जल सहियाओं को जल गुणवत्ता निगरानी और अनुश्रवण का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण होसिर पूर्वी और पश्चिमी की मुखिया सावित्री देवी एवं पार्वती देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. यह प्रशिक्षण पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल तेनुघाट की ओर से जल जीवन मिशन के तहत आयोजित किया गया था. कार्यशाला में ग्राम पंचायत की महिला सदस्य, वार्ड सदस्य, जल सहिया, जेएसएलपीएस, सेविका भी शामिल हुई. कार्यक्रम में एसीई संस्था के मुकेश कुमार ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को फील्ड टेस्ट किट से जल के ग्यारह प्रकार के रासायनिक जांच सिखाया. जल में आयरन, क्लोराइड, पीएच, पीतल, फ्लोराइड, एल्मुनियम आदि तथा बैक्टीरिया जीवाणु आदि जांच करने की विधि बताई. प्रैक्टिकल कर के भी दिखाया गया. ताकि वे अपने-अपने पंचायत एवं गांवों में जाकर पानी की गुणवत्ता की सही से जांच कर सकें. कार्यक्रम में संस्था के अनुरोध कुमार व प्रखंड कोर्डिनेटर मनोज कुमार के साथ जलसहिया कुमारी शोभा, गीता देवी, वार्ड सदस्य संतोषी देवी सहित अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-snatching-gang-snatched-rs-4-50-lakh-from-the-car/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : झपट्टामार गिरोह ने कार से टपाया 4.50 लाख रुपये [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही