Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जारंगडीह सिविल कॉन्ट्रैक्टर कमिटी का हुआ गठन

Bermo : कथारा के जारंगडीह स्थित रेस्ट हाउस में रविवार 11 जून को सिविल विभाग में काम करने वाले ठेकेदारों की एक बैठक हुई. अध्यक्षता वरिष्ठ संवेदक योगेंद्र सिंह ने किया. बैठक में सर्वसम्मति से सिविल कॉन्ट्रैक्टर कमिटी का गठन किया गया. जिसमें  मोहम्मद यासीन उर्फ हाजी साहेब को अध्यक्ष, संजय कुमार गुप्ता सचिव और तरुण कुमार भट्टाचार्य को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा अन्य पदों के लिए अध्यक्ष व सचिव की आम सहमति के आधार पर मनोनीत करने का निर्णय लिया गया. समिति का कार्यकाल एक साल का होगा. समिति ने निर्णय लिया है कि जारंगडीह कोलियरी व आरआर शॉप में जो संवेदक सिविल विभाग में ठेका कार्य करते हैं वे सीसीएल के दूसरे परियोजना में ठेका कार्य के लिए टेंडर नहीं भरेंगे. इसी प्रकार उन्होंने बीएंडके, ढोरी और कथारा क्षेत्र के सिविल विभाग के संवेदको से अनुरोध किया है कि वे इनके क्षेत्र में टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लें. कमिटी के सचिव संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से सभी ठेका कार्य ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया से हो रहे हैं. क्षेत्र के छोटे-छोटे ठेकेदार स्थानीय स्तर पर काम कर जीविकोपार्जन करते हैं. लेकिन बाहर के बड़े ठेकेदारों के हस्तक्षेप के कारण उनके बीच भूखों मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसलिए ठेकेदारों ने सहमति से समिति गठन का निर्णय लिया. मौके पर देवनारायण यादव, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद नजीर, मोहम्मद एकराम, दिलीप यादव, बजरंगी गुप्ता, गौतम राम, अनिल सिंह, विजय सिंह, मोहम्मद हुसैन, दीपक कुमार, ललित रजक, गौतम राम, मोहन यादव, मुकुल चौहान, नितेश गुप्ता, दिलीप, महेश प्रसाद, विनय कुमार गुप्ता, मनोहर भूइंया, रामाशंकर मंडल सहित अन्य संवेदक उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-chhavi-nath-singhs-5th-death-anniversary-celebrated/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : छविनाथ सिंह की 5 वीं पुण्यतिथि मनाई गई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही