Bermo : झारखंड सरकार के कृषि विभाग ने राज्य के जनसेवक संवर्ग के कर्मचारियों का पे ग्रेड कम कर दिया है. जिसके विरोध में जनसेवक संघ 2 मई मंगलवार से ही काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करा रहा है. बुधवार 3 मई को भी गोमिया प्रखंड कार्यालय के जनसेवकों ने भी काला बिल्ला लगाकर काम किया. जनसेवकों ने आंदोलन की घोषणा करते हुए 4 मई को जिला, 6 मई को राजभवन रांची पर धरना का एलान किया है. 8 मई को राज्य के सभी 24 जिलों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. [caption id="attachment_626446" align="alignnone" width="300"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/JANSEWAK-KALA-BILLA-300x131.jpg"
alt="" width="300" height="131" /> गोमिया प्रखंड कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लागकर विरोध दर्ज़ कराते जनसेवक[/caption] इस बीच बुधवार 3 मई को संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद महतो से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए आदेश को रद्द कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के महामंत्री लोकेश कुमार, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार गुप्ता, बोकारो जिला जनसेवक संघ के अरुण कुमार, जनसेवक नरोत्तम कुमार, उपेंद्र कुमार, निशांत अम्बष्ट, सुदीप झा, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार यादव व अन्य शामिल थे.
भी पढ़ें : बेरमो : ट्रक से टक्कर में बाइक सवार युवक घायल [wpse_comments_template]
alt="" width="300" height="131" /> गोमिया प्रखंड कार्यालय के बाहर काला बिल्ला लागकर विरोध दर्ज़ कराते जनसेवक[/caption] इस बीच बुधवार 3 मई को संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोमिया के पूर्व विधायक सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य योगेंद्र प्रसाद महतो से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए आदेश को रद्द कराने की मांग की है. प्रतिनिधिमंडल में झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के महामंत्री लोकेश कुमार, मीडिया प्रभारी अजीत कुमार गुप्ता, बोकारो जिला जनसेवक संघ के अरुण कुमार, जनसेवक नरोत्तम कुमार, उपेंद्र कुमार, निशांत अम्बष्ट, सुदीप झा, अभिषेक कुमार, प्रदीप कुमार यादव व अन्य शामिल थे.
षडयंत्र का आरोप
जनसेवक संघ का कहना है कि जनसेवक संवर्ग का ग्रेड पे षड्यंत्र के तहत घटा दिया गया है. झारखंड जनसेवक सेवा शर्त नियमावली को धत्ता बताकर कृषि निदेशक द्वारा बीते 25 अप्रैल 2023 को षड्यंत्र के तहत जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 रूपये से घटाकर 2000 रूपये करने का आदेश जारी किया गया है. पिछले दस वर्ष से वे काम कर रहे हैं. उनकी प्रोन्नति होनी चाहिए थी, लेकिन प्रोन्नति के स्थान पर अवनति कर दिया गया है. संघ ने संबंधित आदेश को अविलंब निरस्त करने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/bermo-bike-rider-injured-in-collision-with-truck/">यहभी पढ़ें : बेरमो : ट्रक से टक्कर में बाइक सवार युवक घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment