Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : आजसू के 39वें स्थापना दिवस में किया गया झारखंड आंदोलन को याद

Advertisement
Advertisement
झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई लड़ेगा आजसू : डॉ.लंबोदर महतो
Bermo : पेटरवार स्थित गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो के आवसीय परिसर में गुरुवार 22 जून को आजसू के 39वें स्थापना दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत झारखण्ड आंदोलन के वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. मौके पर गोमिया विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने कहा कि अलग झारखण्ड राज्य के निर्माण में जिन आंदोलनकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर अलग राज्य लिया, उनके मान-सम्मान व स्वाभिमान की सुरक्षा व सम्मान के संकल्प के साथ पार्टी आगे आंदोलन करेगी. कहा कि पूरे राज्य में 58 हजार आंदोलनकारियों के आवेदन लंबित है. लगभग 63 हजार में मात्र 5 हजार आंदोलनकारियों को चिह्नित किया गया है. उन्होंने कहा कि 60-40 नीति झारखंडी हितों के विरुद्ध है. इस अवसर पर झारखण्ड आंदोलन में अहम भूमिका निभानेवाले आंदोलनकारियों को विधायक ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को विष्णु चरण महतो, धनुलाल महतो, मंजू देवी, नरेश महतो, महेश महतो, इंद्रनाथ महतो, मुमताज अंसारी ने भी संबोधित किया. मंच संचालन ओम प्रकाश सहगल और उमेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया. यह">https://lagatar.in/kasmar-sonakshi-of-khairachatar-got-9th-rank-at-national-level-in-science-olympiad/">यह

भी पढ़ें : कसमार : साइंस ओलंपियाड में राष्ट्रीय स्तर पर खैराचातर की सोनाक्षी को मिला 9वां रैंक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही