Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मणिपुर में पढ़ रहे झारखंड के विद्यार्थियों ने वापसी के लिए लगाई गुहार

Bermo : मणिपुर में ज़ारी सामुदायिक हिंसा के कारण वहां पढ़ रहे झारखंड के विद्यार्थी डरे सहमे हैं. इस हालात में में वे सभी वापस झारखंड लौटना चाहते हैं. मणिपुर में सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी इम्फाल में पढ़ाई कर रही बोकारो की छात्रा सौम्या सलोनी ने बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी से फोन पर बात की और वापसी की गुहार लगाई. सौम्या ने बताया कि उसके साथ झारखंड के कई और भी विद्यार्थी हैं. जिसमें स्नेहा कुमारी साहिबगंज, शिवशंकर पूर्ति पश्चिमी सिंहभूम, एसएम इबरार जमशेदपुर और बलदेव सिंह रामगढ़ के रहने वाले हैं. [caption id="attachment_630697" align="alignnone" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SAUMYA-SALONI-200x300.jpg"

alt="" width="200" height="300" /> सौम्या सलोनी, बोकारो की छात्रा[/caption]

                   डीसी ने लिया त्वरित संज्ञान

सौम्या ने बता कि उसने 7 मई की रात को बोकारो डीसी से बात की. डीसी ने मामले पर तुरंत संज्ञान लिया और आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है. 8 मई को मुख्य सचिव से डीसी ने बात कर आगे की कार्यवाही की जानकारी दी है. सभी विद्यार्थियों के डिटेल जानकारी मांगी गई है ताकि वापसी की कार्यवाही शुरू की जा सके. [caption id="attachment_630701" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SNEHA-300x259.jpg"

alt="" width="300" height="259" /> स्नेहा कुमारी, साहिबगंज की छात्रा[/caption] [caption id="attachment_630702" align="alignnone" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/SHIV-SHANKAR-PURTY-200x300.jpg"

alt="" width="200" height="300" /> शिवशंकर पूर्ति, पश्चिमी सिंहभूम का छात्र[/caption] [caption id="attachment_630703" align="alignnone" width="278"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/BALDEO-SINGH-278x300.jpg"

alt="" width="278" height="300" /> बलदेव सिंह, रामगढ़ का छात्र[/caption]

  कई राज्यों ने अपने विद्ययार्थियों को किया एयरलिफ़्ट

सौम्या ने बताया कि 22 अप्रैल से आगजनी की घटना शुरू हुई. लेकिन यह अनुमान नहीं था कि आगजनी और हिंसा की घटना शहरों तक पहुंच जाएगी. उसी समय से यहां पढ़ाई बंद है. हर शाम को स्थिति नाजुक हो जाती है. आसपास धमाके की आवाज आती रहती है. भय का वातावरण बना हुआ है. लिहाजा वे वापस घर लौटना चाहतीं हैं.  यहां मेघालय, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा सहित अन्य राज्य के विद्यार्थियों को वहां की सरकार ने एयरलिफ़्ट किया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-2402-candidates-appeared-in-neet-ug-exam-72-remained-absent/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : नीट यूजी की परीक्षा में 2402 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 72 रहे अनुपस्थित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही