Search

 
 
 

बेरमो : झारखंड को चरागाह नहीं बनने दिया जाएगा- जयराम

 

गोमिया के तिसकोपी स्कूल मैदान में करम महोत्सव का आयोजन

Bermo : गोमिया प्रखण्ड के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र चतरोचटी के तिसकोपी स्कूल मैदान में 21 सितंबर को राढ़ करम महोत्सव का आयोजन हुआ. महोत्सव में झारखंडी भाषा संधर्ष समिति के नेता जयराम महतो बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने कहा कि झारखंड को नेताओं का चरागाह नहीं बनने दिया जाएगा. राज्य में बदलाव की जरूरत है. लोगों को गुमराह किया जा रहा है. हमारा आन्दोलन 1932 का खातियान को लागू करने को लेकर शुरू हुआ है और मांग की पूर्ति होने के बाद ही यह स्थगित होगा. महोत्सव में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. महिलाओं व बच्चियों ने करम गीत का गायन लोगों को भावविभोर कर दिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही