Search

बेरमो : डुमरी उपचुनाव को लेकर झामुमो की 21 सदस्यीय संचालन टीम गठित

चुनाव में पार्टी की जीत दिवंगत जगरनाथ महतो को होगी श्रद्धांजलि : हीरालाल

बोकारो व गिरिडीह जिला कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को मिला टास्क

Nawadih : डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर झामुमो की गिरिडीह व बोकारो जिला इकाई की संयुक्त बैठक 27 जुलाई गुरुवार को कोदवाडीह मोड़ के निकट एक होटल में हुई. बैठक में चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी की 21 सदस्यीय संचालन समिति कागठन किया गया. जिसमें दोनों जिलों के अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकरियों को शामिल किया गया है. बोकारो जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि कार्यकर्ता उप चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कमर कस लें. चुनाव में पार्टी कीजीत दिवंगत जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसके साथ ही  2024 में होने वाले लोकसभा वा विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी बदलेगी. डुमरी विधानसभा में कुल 373 बूथ हैं. सभी बूथों पर कम से कम 15 पु्रुष व 5 महिला कार्यकर्ताओं की बूथ कमेटी का गठन  5 अगस्त तक सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. मौके पर चंदन कियारी विधानसभा प्रभारी विजय रजवार, केंद्रीय समिति सदस्य बरकत अली, राकेश महतो, बैजनाथ महतो, घुनूलाल हांसदा, बालेश्वर महतो, अशोक मुर्मू, नावाडीह प्रमुख पूनम देवी, लोकेश्वर महतो, जयलाल महतो, डॉ. लालजी प्रसाद महतो, डूमरी प्रखंड के पूर्व जिप सदस्य भोला सिंह, डूमरी प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो, सचिव उपेंद्र महतो, नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष गणेश प्रसाद महतो ,सचिव सोनाराम हेब्रम, चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, सचिव सुभाष महतो, महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष मालती देवी, बेरमो नगर अध्यक्ष मदन महतो, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, प्रखंड उपाध्यक्ष भेखालल महतो, सलार खान, भुनेश्वर महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, देवेन्द्र कुमार महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-completion-of-teacher-training-program-at-project-girls-high-school/">गिरिडीह

: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp